BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बधाई हो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलवां के कक्षा 9वी के छात्र ईशांत राणा का Super 30 में हुआ चयन।

 

लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) ईशान्त राणा का Super 30 में चयन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  गोलवां के कक्षा 9वीं के छात्र ईशान्त राणा का Dr Vijay memorial school Dharmpur के लिए चयन हुआ। इस वि‌द्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा 2 अप्रैल को सम्पूर्ण हिमाचल में आयोजित की गई थी। ईशान्त ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। उसे इस वि‌द्यालय में कक्षा 9वी से 12वी  तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि के लिए ईशान्त राणा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय राठौर, अपने शिक्षकों व माता-पिता का आभार व्यक्त किया है जिनके मार्गदर्शन से उसने यह परीक्षा उर्त्तीण की।






Comments