BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

सांढापतन पुल में आई दरारें ठेकेदार को नोटिस जारी

 

लडभड़ोल - धर्मपुर क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल की जांच

लडभड़ोल/जोगेंद्रनगर व धर्मपुर के लिए ब्यास नदी पर अनुमानित 24.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुल में आई दरारों की जांच शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पुल की निगरानी के लिए टीमों को तैनात कर दिया है। जोगेंद्रनगर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केके शर्मा ने अपने विभाग की तकनीकी टीम के साथ पुल का निरीक्षण किया है।

लडभड़ोल क्षेत्र के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट के बाद संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर अनियमितताएं दूर करने के आदेश जारी किए हैं। जोगेंद्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र में ब्यास नदी पर 350 टन भार की क्षमता वाले पुल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2022 में विधानसभा चुनाव के तीन माह पहले किया था।सांढापत्तन पुल में आई दरारों की जानकारी देते हुए अधिशाषी 150 मीटर स्पैन की निगरानी के लिए लोक निर्माण विभाग की टीमें तैनात कर दी गई है लडभड़ोल क्षेत्र में ब्यास नदी पर निर्मित सांढापतन पुल • निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच शुरू है।
24.50 करोड़ रुपये से बना है पुल

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन अभियंता केके शर्मा ने बताया कि यातायात के लिए पुल अभी खुला रहेगा। दरारों को विशेष केमिकल के साथ ठीक कर मानिटरिंग के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम को तैनात किया है। पुल के डिजाइन के अलावा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच ‌किया गया है। उन्होंने कहा कि रोजाना रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही वह जरूरी कार्रवाई करेंगे। उन्होने बताया कि पुल के डिजाइन के अलावा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच भी लोक निर्माण विभाग के मापदंडों के तहत होगी।

इसमें अगर खामियां पाई गई तो ठेकेदार से रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुल के निर्माण से लेकर डिजाइन की विस्तृत रिपोर्ट जांच के बाद ही दिशानिर्देश जारी करेंगे। बहरहाल पुल पर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता को भी मामले से अवगत करवा गया है।

Comments