BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

बधाई हो ग्राम पंचायत ऊटपुर के सचिन आर्मी में कैप्टन।बिनवा पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण के बाद हुई बुलंदियां


लडभड़ोल न्यूज (मिन्टूं शर्मा)
ऊटपुर के सचिन राणा ने आर्मी में बतौर कैप्टन बन कर क्षेत्र तथा स्कूल का नाम रोशन किया है। बिनवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की प्रधानाचार्य शर्मा ने बताया कि सचिन राणा ने नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा उनके स्कूल में ग्रहण की। उसके पश्चात सचिन ने विश्वविद्यालय ओससाइड यूक्रेन एमबीबीएस की । एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इंटर्नशिप की। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा पास की और
राष्ट्रीय सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में सेवाएं दी। उसके बाद सशस्त्र वाहिनी एएमसी में कमीशन पास कर एक कप्तान के रूप में सेवाएं देंगे। उनके पिता सुभाष राणा सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त प्रवक्ता है तथा माता सुनीता राणा केएलबी कॉलेज पालमपुर में

कार्यरत हैं। सुभाष राणा का कहना है कि बचपन से ही सचिन सपना संजोए हुए था कि वह एक न एक दिन भारतीय सेना में किसी भी रूप में अपनी सेवाएं दे कर देश की सेवा करेगा । जो अब पूरा हुआ है । उसकी इस उपलब्धि से उसके परिजनों में खुशी की लहर है साथ में बिनवा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि सचिन शुरू से ही पढ़ाई के साथ साथ विद्यालय में होने वाली हर गतिविधियों में शामिल होता था । उसकी इस उपलब्धि पर उन्होंने सचिन के साथ साथ उसके परिजनों को बधाई दी है। वहीं उसने माता-पिता को श्रेय दिया है।

 

Comments