BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सड़क सुरक्षा जागरूकता की शपथ व व्याख्यान का आयोजन



राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई। इसके अतिरिक्त क्लब के संयोजक डॉ. अमित कौड़ा द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित चिन्हों पर पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का कारण सम्बन्धित चिन्हों की जानकारी का अभाव रहता है। इसके प्रति सजगता से हम सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं।  इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने सभी आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

Comments