BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिंदरनगर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के होंगे प्रयास: के.के.शर्मा पर्यटन विकास की संभावनाओं बारे एसडीएम ने होटल व टैक्सी व्यवसायियों के साथ की चर्चा

 

जोगिंदर नगर, 13 फरवरी-एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि जोगिंदर नगर क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जाएंगे। उन्होने कहा कि जोगिंदर नगर में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के चलते पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। इस दिशा में जोगिंदर नगर प्रशासन आने वाले समय में पर्यटन विकास को लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से हर संभव कार्य करने का प्रयास करेगा। एसडीएम आज होटल एवं ढाबा कारोबारियों तथा टैक्सी ऑपरेटरों के साथ पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
एसडीएम ने कहा कि जोगिंदर नगर उपमंडल में पर्यटन की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण स्थान मौजूद हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि  से किया जा सकता है। इससे आने वाले समय में जहां स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे तो वहीं पर्यटकों को यहां की ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थानों एवं नैसर्गिक सौंदर्य को जानने व देखने का अवसर भी प्राप्त होगा।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जोगिंदर नगर में लगभग एक सौ वर्ष पुरानी एवं ऐतिहासिक शानन पन विद्युत परियोजना मौजूद है। इसके अलावा करनपुर धार किला, गढ़ माता किला, द्वापर काल से जुड़ा नेर गांव में  स्थापित लक्ष्मी नारायण मंदिर इत्यादि प्रमुख हैं। इसी तरह धार्मिक दृष्टि से संतान दात्री माता सिमसा, नागेश्वर महादेव कुड, त्रिवेणी महादेव घटोड़, माँ बंडेश्वरी मंदिर, माँ चर्तुभुजा बसाहीधार, मच्छीन्द्रनाथ मच्छयाल व बाबा बालकरूपी गरोडू इत्यादि शामिल हैं। इसके आलावा प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से भी जोगिंदर नगर क्षेत्र में फूलाधार, विंच कैंप, बरोट घाटी, घोघर धार, व भभौरी धार जैसे कई अहम स्थान मौजूद हैं।
बैठक में जोगिंदर नगर के इन सभी महत्वपूर्ण स्थानों को लेकर संबंधित लोगों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया तथा पर्यटन कि दृष्टि से लोगों को आकर्षित करने के लिए एक रणनीति भी तैयार की गई। उन्होंने जोगिंदर नगर वासियों से भी इस क्षेत्र को पर्यटन कि दृष्टि से उभारने को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए हैं।
बैठक में होटल, ढाबा व टैक्सी संचालकों में विजय कुमार शर्मा, अवि कटोच, समीर सूद, आरएस ठाकुर, संतोष कुमार, तरनपाल सिंह इत्यादि शामिल रहे।



 

Comments