BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

महाशिवरात्रि पर्व को पंचमुखी महादेव लांगणा में विशेष चार प्रहर पूजा 17 से 19 फरवरी तक तीन दिवसीय मेले का भी हो रहा है आयोजन


लांगणा , 14 फरवरी ( मिन्टू शर्मा तैंण ) श्री पंचमुखी महादेव मंदिर लांगणा में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी 17 से 19 फरवरी तक तीन म दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को मेला कमेटी द्वारा जगह , बिजली इत्यादि की मुफ्त सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
             महाशिवरात्रि पर्व की रात्रि18 फरवरी को हर वर्ष की भांति पंचमुखी महादेव की मंत्रोउच्चारण द्वारा चार प्रहर की विशेष पूजा अर्चना की जायेगी। महात्मा श्री बसन्त गिरि जी के मार्गदर्शन से पिछले बाईस वर्षों से भोलेनाथ की महाशिवरात्रि पर्व को विशेष चार प्रहर की पूजा आरती की जा रही है।तथा अगले दिन हवन यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा। सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैंशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा। सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।

Comments