BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

वो दिन योजना के तहत डोहग स्कूल में जागरूक की किशोरियां बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के माध्यम से आयोजित हुआ जागरूकता शिविर


 जोगिन्दर नगर, 23 जनवरी-बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के माध्यम से वो दिन योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोहग तथा राजकीय उच्च पाठशाला योरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही 10 से 16 वर्ष की बेटियों को मासिक धर्म स्वच्छता बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इन शिविरों में डोहग स्कूल की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मधु राठौर तथा योरा स्कूल की अध्यक्षता मुख्याध्यापक राम ने की।

इस बारे जानकारी देते हुए सीडीपीओ चौंतड़ा बीआर वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी वृत पर्यवेक्षिका लता देवी ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता अपनाने तथा इस दौरान सही उत्पाद, सूचना एवं सुविधाओं का उपयोग करने बारे अवगत करवाया गया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता जुलमा देवी ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न अपनाने के नुकसान बारे जानकारी दी तथा बताया कि इस दौरान स्वच्छता के अभाव में महिलाओं को भविष्य में कई तरह की बीमारियों से दो-चार होना पड़ सकता है। साथ ही महिलाएं बांझपन का भी शिकार हो सकती हैं।

Comments