BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लडभड़ोल में सोमवार को युवा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लडभड़ोल में सोमवार को युवा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें खंड स्वास्थ्य शिक्षक लडभड़ोल शेर सिंह वर्मा ने आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी।जिसमें ड्रग्स तंबाकू जैसी नशे की बुराइयों व नशे से बचने और नशे से होने वाली बीमारियों हेतु अवगत कराया।उन्होंने आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को खेलों के प्रति और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने की भी अपील की।उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जो भी कार्यक्रम होते हैं।सभी खेलकूद प्रतियोगिताओं में युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।इस मौके पर संस्थान की प्राधानाचार्य रीता कुमारी एवं संस्थान के अनुदेशक नीलिमा कुमारी,ईo संदीप कुमार, ईo सुशील कुमार तथा विजय कुमार भी मौजूद रहे।






Comments