BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जोगिन्दर नगर में बतौर एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार


 जोगिन्दर नगर, 18 जनवरी-जोगिन्दर नगर में कृष्ण कुमार शर्मा ने आज बतौर एसडीएम कार्यभार संभाल लिया। 2019 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा इससे पहले नगर निगम मंडी में बतौर संयुक्त कमिश्नर तैनात थे। के.के. शर्मा हिमाचल प्रशासनिक सेवा में आने के बाद ठियोग तथा ज्वाली में भी बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बतौर एसडीएम वे जोगिन्दर नगर वासियों के सुख-दुख में शामिल होने का हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही सरकार के दिशा निर्देशों के तहत विभिन्न विकास कार्यों के कार्यान्वयन में भी समयबद्ध कार्य करने का हरसंभव प्रयास करेंगे ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हे जोगिन्दर नगर वासियों की बतौर एसडीएम सेवा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है तथा क्षेत्र की सेवा करने में वे कोई कमी नहीं रखेंगे।

Comments