BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गुरुवार को ग्राम पंचायत लडभड़ोल के महिला मंडल लोहारजोल में सीएफ़एल फेसिलेटर रीना जोशी की अध्यक्षता में वित्तिय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया।

 

गुरुवार को ग्राम पंचायत लडभड़ोल के महिला मंडल लोहारजोल में सीएफ़एल फेसिलेटर रीना जोशी की अध्यक्षता में वित्तिय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान कैम्प में करीब 35 महिलाओं ने भाग लिया। इस वित्तिय साक्षरता कैम्प में सीएफएल फेसिलेटर लडभड़ोल, रीना जोशी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, ऑनलाइन लेन देन व बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बचत स्कीमों की जानकारी महिलाओं को दी। इसके अलावा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव बारे भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सीएफएल फेसिलेटर सहित महिला मंडल लोहारजोल की प्रधान रक्षा देवी, चम्पा देवी, मीरा देवी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments