BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

एनपीएस के दंश से मुक्त हुए सरकारी कर्मचारी, प्रदेश सरकार ने बहाल की ओपीएस सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ओपीएस बहाल कर बढ़ाया कर्मियों का मान सम्मान, कर्मियों ने कहा थैंक्स

 

 जोगिन्दर नगर, 13 जनवरी-प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सरकारी कर्मियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) बहाल कर प्रदेश के लाखों कर्मियों को लोहड़ी का तोहफा दिया है। सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही ओपीएस बहाली की मांग न केवल पूरा किया है बल्कि सरकारी कर्मियों को एनपीएस के दंश से भी मुक्त किया है। सरकार के इस निर्णय को लेकर एनपीएस कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है।

एनपीएस कर्मचारी संघ इकाई जोगिन्दर नगर के उप-प्रधान रवि बरवाल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों की इस लंबी मांग को पूरा कर जहां कर्मचारियों को राहत प्रदान की है तो वहीं एनपीएस के दंश से मुक्ति प्रदान की है। उन्होने सरकार के इस निर्णय स्वागत किया है तथा उम्मीद जताई है कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में इसी तरह निर्णय लेती रहेगी। उन्होंने सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय लेने पर समस्त एनपीएस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की ओर धन्यवाद व्यक्त किया है।
इसी तरह एनपीएस जोगिन्दर नगर इकाई की सदस्य मीना कुमारी ने भी सरकार की ओपीएस बहाली करने के फैसले की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा इस निर्णय को एक ऐतिहासिक कदम करार दिया है। प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में ओपीएस बहाली के फैसले को लेकर समस्त एनपीएस कर्मचारी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। यही नहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में कार्यरत सुखदेव सिंह ने भी ओपीएस बहाली के निर्णय के लिए सीएम एवं समस्त कैबिनेट का आभार जताया है। उन्होने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों एनपीएस कर्मचारियों के बुढ़ापे को सुरक्षित किया है।
इसी तरह एनपीएस कर्मचारियों के परिजनों ने भी प्रदेश सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में ही ओपीएस बहाली के निर्णय का स्वागत किया है। एनपीएस सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी उम्मीद जताई है कि अब बुढ़ापे में उन्हे दूसरों का मोहताज नहीं होना पड़ेगा तथा उन्हे भी सम्मान जनक पेंशन प्राप्त होगी।

Comments