BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल क्षेत्र 74वें गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया


 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरवार को तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों सहित ग्राम पंचायतों व तहसील कार्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,और तिरंगा फहराया गया।स्थानीय तहसील कार्यालय लडभड़ोल परिसर में कार्यालय कानूनगो बुधी सिंह द्वारा तिरंगा फहराया गया और शहीदों को नमन किया गया।इसके अलावा राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के प्रांगण में स्कूल प्रधानाचार्य ठाकुर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें एनसीसी कैडेट द्वारा सलामी दी गई।जबकि इससे पहले प्रधानाचार्य द्वारा तिरंगा फहराया गया और कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय गान जन गण मन भी गाया गया!एनसीसी प्रभारी प्रताप सिंह ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया।ऊटपुर स्कूल प्रधानाचार्य शशि शर्मा द्वारा स्कूली बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व में प्रकाश डाला गया।उन्होंने इस दौरान शहीदों जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।





Comments