BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध-डॉ. विशाल शर्मा विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ रिटर्निंग अधिकारी ने की बैठक

 

जोगिन्दर नगर, 07 दिसम्बर-आठ दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने की।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतगणना में शामिल होने जा रहे विभिन्न प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या किसी प्रकार का अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होने सभी मतगणना एजेंटों एवं प्रत्याशियों से रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र साथ लाने को भी कहा। बिना पहचान पत्र मतगणना केंद्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मतगणना केंद्र में किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश निषेध रहेगा।
उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया शुरू होने से पहले स्ट्रांग रूम खोलते समय सभी प्रत्याशी अपने प्रतिनिधि की मौजूदगी भी सुनिश्चित बनाएं। उन्होने बताया कि सबसे पहले डाक एवं सेवा मत पत्रों की गिनती की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा इसके बाद ईवीएम मतगणना प्रारंभ होगी। साथ ही बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वीवीपैट की पर्चियों का भी मिलान किया जाएगा तथा इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इस दौरान भी सभी प्रत्याशियों से अपने-अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित बनाने को कहा।
उन्होने बताया कि राउंड आधार पर मतगणना की लोगों तक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए साउंड सिस्टम लगाया गया है। साथ ही मीडिया कर्मियों को जानकारी देने के लिए मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है।


 

Comments