BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापना बारे जल्द रिपोर्ट दें विभाग-डॉ. विशाल शर्मा इलेक्ट्रिक वाहन संचालन को लेकर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों से की बैठक


 जोगिन्दरनगर/ लडभड़ोल 16 दिसम्बर-एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को लेकर स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशन बारे विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में जोगिन्दर नगर उपमंडल में विभिन्न स्थानों में स्थापित किये जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन को लेकर व्यापक चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में राजस्व, वन, एचआरटीसी, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न पेट्रोल पंप संचालकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए एसडीएम ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन संचालन को स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशन को लेकर सभी संबंधित विभाग स्थानों को चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट समयबद्ध उनके कार्यालय को प्रस्तुत करें। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को वर्तमान उच्च मार्ग तथा प्रस्तावित मार्ग में ऐसे पांच-पांच स्थानों को चिन्हित करने को कहा जहां पर इन चार्जिंग स्टेशन को स्थापित किया जा सकता है। इसी तरह हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को बस स्टैंड जोगिन्दर नगर तथा एचआरटीसी कर्मशाला में स्थान चिन्हित करने को कहा।
डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जोगिन्दर नगर, चौंतड़ा तथा लडभड़ोल क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापना से जुड़े स्थानों को भी चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसके अलावा वन विभाग को भी प्रमुख मार्गों पर ऐसे दो स्थानों को चिन्हित करने को भी कहा जहां पर चार्जिंग स्टेशन को स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से भी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जल्द उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से इस संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं तथा प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन संचालन के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने को लेकर समयबद्ध उचित कदम उठाने को कहा गया है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग चार्जिंग स्टेशन स्थापना को लेकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को प्रस्तुत करें ताकि मामले को सरकार के पास भेजा जा सके।
बैठक में तहसीलदार लडभड़ोल, मेघना गोस्वामी, तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा, आरएम जोगिन्दर नगर कुलदीप चंद, साईट इंजीनियर एनएचएआई मृकुला ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी मनी राम तथा विभिन्न पेट्रोल पंप संचालकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।



 

Comments