BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

बधाई हो लडभड़ोल कनाहरग के प्रणव राणा बने नौसेना में सबलेफ्टिनेंट, लडभड़ोल क्षेत्र में खुशी की लहर


 लडभड़ोल क्षेत्र के गांव कन्हारग के प्रणव बने नौसेना में सब- लेफ्टिनेंट !

मातृभूमि की सेवा के लिए देवभूमि हिमाचल के युवा हमेशा तत्पर रहते हैं और यहां के अधिकतर परिवारों में से कोई न कोई भारतीय सेना में देश सेवा कर रहा है। पहाड़ों के युवाओं के इस जज्बे ने हिमाचल को एक अलग पहचान भी दिलाई है और | इसकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक बड़े नेता कई बार कर चुके हैं। इसी फेहरिस्त में हिमाचल के एक और बेटे का नाम भी जुड़ गया है और वह है लड़भड़ोल के कन्हारग गांव के प्रणव राणा का, जो हाल ही में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर अब देश सेवा में जुट गए हैं। 2018 में नेशनल | डिफेंस एकेडमी की परीक्षा पास करने के बाद प्रणव राणा ने हाल ही में चार वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। 26 नवंबर को वह पास आउट होकर नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रणव राणा ने यह मुकाम अपने कठिन परिश्रम व लगन से हासिल किया है। प्रणव ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों व ताई बबली देवी को दिया है। प्रणव की प्रारंभिक शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला से हुई और उनके पिता भूरि सिंह राणा | वर्तमान में शिमला स्थित सचिवालय में अधिकारी तैनात हैं। और माता सुनीता राणा गृहिणी है।

Comments