BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जोगिन्दर नगर में फ्लाइंग व स्टेटिक सर्विलांस टीमें तैनात, हो रही वाहनों की चैकिंग


 जोगिन्दर नगर, 17 अक्तूबर: 12 नवम्बर को होने जा रहे हिमाचल प्रदेश आम विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए फ्लाइंग व स्टेटिक सर्विलांस टीमें तैनात कर दी गई हैं। ये टीमें 24 घंटे क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं ताकि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाया जा सके।
इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 31 जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने की दृष्टि से 3-3 फ्लाइंग स्क्वायड तथा स्टेटिक सर्विलांस टीमें गठित कर इनकी तैनाती कर दी गई है। ये टीमें निर्वाचन क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी के साथ-साथ विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण कर रही है।
उन्होने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की कहीं पर भी उल्लंघन होता है तो सीविजिल ऐप के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी को सूचित किया जा सकता है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नम्बर 01908-223895 पर भी जानकारी दी जा सकती है। 



Comments