BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां में टेंपो ट्रैवलर की अचानक ब्रेक फेल होने से 7 लोगों समेत 2 बच्चों के घायल होने का समाचार प्राप्त हैं।

 


लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां में टेंपो ट्रैवलर की अचानक ब्रेक फेल होने से 7 लोगों समेत 2 बच्चों के घायल होने का समाचार प्राप्त हैं।मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा पेश आया।हादसा क्षेत्र के गोलवां के पास हुआ जहाँ यात्रियों से भरा एक ट्रैवलर ब्रेक फैल होने के कारण पहाड़ी के जा टकराया।गाड़ी में 13 लोग सवार थे।सभी लोग जोगिन्दरनगर के बनोह से सिमसा माता मंदिर जा रहे थे।जब गोलवां के पास ब्रेक फैल होने के कारण ड्राइवर ने गाड़ी सामने पहाड़ी में जा मारी जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।वही मौके पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी राज सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया जहां डॉ अदिति अवस्थी द्वारा सभी घायलों का उपचार किया है।घायलों की पहचान रानी देवी उम्र 36 साल पंजालतर,ओम प्रकाश उम्र 54 मनोह,जुमला देवी उम्र 55 मनोह,आयुष उम्र 8 साल,निकी देवी 47 साल मोहनघाटी,ड्राइवर संदीप गुलरिया उम्र 42 छतर के रूप में हुई है।वही ओमप्रकाश रानी देवी और निक्की देवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टरो द्वारा पालमपुर रैफर कर दिया गया है।घायलों की मदद के लिए राजस्व विभाग लडभडोल के कर्मचारियों ने मौके पर घायलों की मदद की।लडभडोल पुलिस चौकी प्रभारी राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Comments