BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र से 11 लोग चुनावी मैदान में, किसी ने नहीं लिया नाम वापिस

 

जोगिन्दर नगर, 29 अक्तूबर: 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 11 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। नामांकन पत्र वापिसी की निर्धारित समय सीमा समाप्ति तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया है। ऐसे में आगामी 12 नवम्बर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए अब जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 11 लोग चुनावी मैदान में रह गए हैं। इस बीच उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का भी आवंटन कर दिया गया है।
इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 11 लोग चुनाव मैदान में रह गए हैं। उन्होने बताया कि नामांकन पत्र वापिसी के आखिरी दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापिस नहीं लिया है। जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 11 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये थे, जो जांच के दौरान सही पाए गए थे।
उन्होने बताया कि नामांकन पत्र वापिस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) से कुशाल भारद्वाज (53 वर्ष) सुपुत्र दौलत राम गांव बसेहड़ व डाकखाना नौहली तहसील जोगिन्दर नगर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से ठाकुर सुरेन्द्र पाल (62 वर्ष) सुपुत्र भाग सिंह ठाकुर गांव व डाकखाना मझारनु तहसील जोगिन्दर नगर, बहुजन समाज पार्टी से नरेंद्र कुमार (47 वर्ष) सुपुत्र परमानंद हाउस नम्बर 90/4, सूहड़ा मुहल्ला डाकघर मंडी तहसील सदर मंडी, भारतीय जनता पार्टी से प्रकाश राणा (60 वर्ष) सुपुत्र प्रेम कुमार गांव व डाकखाना गोलवां तहसील लडभड़ोल, आम आदमी पार्टी से रविन्द्र पाल सिंह (51 वर्ष)सुपुत्र प्रेम पाल सिंह गांव बड़ी मकरीड़ी डाकघर व उप तहसील मकरीड़ी तहसील जोगिन्दर नगर, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से कमल कांत (48 वर्ष) सुपुत्र योगेन्द्र पाल गांव झलवाण डाकखाना जलपेहड तहसील जोगिन्दर नगर, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी से मेहर चंद (67 वर्ष) सुपुत्र कालू राम गावं भराडपट्ट डाकखाना बसोना तहसील लडभड़ोल तथा बतौर निर्दलीय उम्मीदवार कुलभूषण ठाकुर (42 वर्ष) सुपुत्र रणजीत सिंह गांव घटोड डाकखाना ऊटपुर तहसील लड भड़ोल, ठाकुर सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट (64 वर्ष) सुपुत्र संत सिंह ठाकुर गांव गदियाड़ा डाकघर ठारा उपतहसील मकरीड़ी, बाबा लाल गिरी (74 वर्ष) सुपुत्र महन्त संता नंद गिरी गांव दलेड डाकखाना बल्ह कवार तहसील लडभड़ोल तथा संजीव भंडारी (48 वर्ष) सुपुत्र अमर सिंह भंडारी गांव गडूही डाकखाना भराडू तहसील जोगिन्दर नगर चुनावी मैदान में रह गए हैं।
उन्होने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का भी आवंटन कर दिया गया है।

Comments