BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लड भडोल में एन.एस.एस. इकाई द्वारा योग व ध्यान पर जागरूकता शिविर का आयोजन

 

राजकीय महाविद्यालय लड भडोल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से योग व ध्यान पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार ने की। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को विभिन्न योगिक क्रियाएं करवाई तथा हमारे जीवन में योग व ध्यान के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। इस आयोजन में महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। ज्ञातव्य है कि महाविद्यालय के प्रो. संजीव द्वारा लगभग 2 वर्षों से प्रतिदिन सुबह 5: 25 से योग व ध्यान की नियमित कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग सुनिश्चित कर कई विद्यार्थी तथा स्टाफ सदस्य लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कहा कि योग सिर्फ एक क्रिया ही नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ हमारी उत्पादकता को बढ़ाता है। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी स्वयंसेवकों को सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी।

 

Comments