BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

केयर फ़ॉर यू हेल्थकेयर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोगिंदर नगर में अपनी नई ब्रांच की शुरू

 

जोगिन्दरनगर:हृदय रोगों से संबंधित चिकित्सा सलाह व इलाज के लिए जोगिंदर नगर के लोगों को अब बाहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगें।केयर फ़ॉर यू हेल्थकेयर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोगिंदर नगर में अपनी नई ब्रांच शुरू कर दी है।सोमवार को वैद्य होशियार सिंह  ने इस इसका उद्घाटन किया।केयर फ़ॉर यू हेल्थकेयर की यह ब्रांच बड़वाल मेडिकल स्टोर में खोली गई है। जहाँ पर डॉक्टर हृदय रोग के विशेषज्ञ आदर्श भार्गव तीन दिन (सोमवार, बुधवार व शनिवार )अपनी सेवाएं देंगे व दिल से सम्बंधित टेस्ट भी यहां लिए जाएंगे ।इसके अलावा सामान्य रोग परामर्श के लिए यहाँ रिटायर्ड डॉक्टर सतीश शर्मा पहले से ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं!बड़वाल मेडिकल स्टोर पर लैब, ईसीजी 2 डी इको, ट्रेडमिल टेस्ट, टीएमटी, पीएफटी, ईईजी, हॉल्टर मोनिटरिंगकी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।जोगिंदर नगर में पहली बार हृदय रोग परामर्श की सुविधा मिलने जा रही है। इससे पहले जोगिंदर नगर को लोगों को परामर्श हेतु पालमपुर टांडा व अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता था।




 

Comments