BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल जिला मंडी में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया। हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोगों के संघर्षों एवं बलिदान की याद में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बंटवारे के दर्द को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से लाखों भारतीयों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा और कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने और सामाजिक एकता, सद्भाव व मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. चंचल शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त, 1947 को विभाजन के कारण भारत के दो टुकड़े हुए थे और एक नए मुल्क (पाकिस्तान) का जन्म हुआ था। इसकी वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा तथा दंगे भड़कने से कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को विभाजन की विभीषिका को दर्शाने के लिए चित्र प्रदर्शनी एवं उससे संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। इसके अलावा एक अन्य कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पांचवें चरण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभियान के संयोजक डॉ. अमित कौड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महविद्यालय की कुल 7 टीमों के अंतर्गत 14 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस प्रतियोगिता में तमन्ना व राखी तथा सूजल भारती व बनिता क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने आयोजन के संयोजकों सहित सभी विद्यार्थियों, प्रतिभागियों और विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।





Comments