BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में 'हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत देश भक्ति गीत व कविता पाठ कार्यक्रमों का आयोजन



राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में 'हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत देश भक्ति गीत व कविता पाठ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की आजादी की प्राप्ति के 75 वर्ष पूर्ण होने पर वर्तमान पीढ़ी को आजादी के संघर्ष के प्रति जागरूक करना व संवेदनशील बनाना है। इसके तहत 16 विद्यार्थियों ने देशभक्ति गान तथा 6 विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कविता पाठ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। ज्ञातव्य है कि महाविद्यालय में इस अभियान के अंतर्गत रोज सुबह 11:00 बजे राष्ट्रीय गान का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य भाग लेते हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों के समक्ष तिरंगे के निर्माण व इतिहास संबंधी एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई। इससे पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत नारा लेखन, भाषण व तिरंगा मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने इस अभियान के तीसरे चरण के आयोजन पर कहा कि यह वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह देश की आजादी के संघर्ष और बलिदान के इतिहास को न सिर्फ याद करें बल्कि उससे प्रेरणा लेकर उन जीवन मूल्यों को अपने व्यवहार में शामिल करें। सच्चे देश प्रेम व समर्पण भाव से ही इस समाज और देश को और अधिक बेहतर व विकसित बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में शिक्षण संस्थानों के माध्यम से जनभागीदारी को ज्यादा बड़े स्तर पर सुनिश्चित किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. मुनीष ठाकुर ने आयोजकों सहित सभी प्रतिभागियों व विद्यार्थियों को सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।






Comments