BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

बधाई हो तहसील लडभड़ोल के गांव गोलवा के मनोज ने जीता मिस्टर हिमाचल 2022 का खिताब,बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में दो बार रहे गोल्डमेडलिस्ट

 

तहसील लडभड़ोल के गोलवां निवासी
मनोज उर्फ लबु सुपुत्र तिरलोक सिंह  बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में दो बार गोल्डमेडलिस्ट रह चुके हैं
 अब उन्होंने मिस्टर हिमाचल का खिताब जीतकर समूचे  जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र  का नाम रोशन किया है
जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा का कहना है कि मनोज क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत  हैं
उनका कहना है कि क्षेत्र के युवाओं को मनोज से प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने मनोज की इस महान उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है
मनोज से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह सम्मान उन्हें अटल बिहारी वाजपई इंस्टीट्यूट मनाली में 13 अगस्त को मिला तथा जल्द ही वह क्षेत्र के युवाओं के लिए जिम खोलने  जा रहे हैं जिसकी ओपनिंग जोगिंदरनगर  के विधायक प्रकाश राणा करेंगे
तथा यह जिम  मनोज लबू  फिटनेस सेंटर के नाम से खोला जाएगा
मनोज की इस उपलब्धि से समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है

Comments