BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

गंगोटी में BSF में सेवारत एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, लडभडोल चौकी में मामला दर्ज।


अभियोग संख्या 95/22 दिनाँक 7.6.22 अधीन धारा 325,323,427,504,34 भा.दं.सं. के  अन्तर्गत  पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता भीम सिंह सपुत्र श्री ढोकल राम निवासी गंगोटी, तहसील लडभडोल जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि यह बी.एस.एफ में सेवारत है एवं इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है दिनाँक 9.5.2022 जब जल शिक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता पानी की सप्लाई को चैक करने आये हुए थे थो प्रितम व उसके पुत्र सोनु तथा किशोरी वहां पर आये व इसके साथ मारपीट करने लगे जब शिकायतकर्ता की पत्नी बीच –बचाव में आई तो रघुवील व सन्नी ने उसका मोबाईल फोन तोड़ दिया तथा गंदी गालियाँ दी ।  नागरिक अस्पताल लड़भडोल के चिकित्सा अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता को लगी चोटें सख्त किस्म की है । अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

 

Comments