BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

विधायक द्वारा दी गई एंबुलेंस को 10 दिन के भीतर करें पंजीकृत-एसडीएम सिविल अस्पताल जोगिन्दर नगर की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, विधायक प्रकाश राणा भी रहे मौजूद


 जोगिन्दर नगर, 06 जून-सिविल अस्पताल जोगिन्दर नगर की रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कोविड के दौरान मरीजों की सुविधा के लिये विधायक प्रकाश राणा द्वारा भेंट की गई एंबुलेंस गाड़ी का पंजीकरण न होने पर अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। उन्होंने आगामी 10 दिनों के भीतर इस एंबुलेंस गाड़ी का पंजीकरण करवाने तथा इस बारे जानकारी उन्हे उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कोविड-19 के दौरान मरीजों के हित में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से व्यय किये गए बजट की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने को भी कहा ताकि रोगी कल्याण समिति को पैसा वापिस मुहैया करवाकर इसे अस्पताल के कल्याण में व्यय किया जा सके।
इस बीच अस्पताल प्रबंधन द्वारा समिति को अवगत करवाया गया कि अस्पताल में तीन जनरेटर उपलब्ध हैं लेकिन ये तीनों की खराब पड़े हैं। उन्होने इस संबंध में भी रोगी कल्याण समिति को इन खराब जनरेटरों बारे बिजली बोर्ड के माध्यम से निरीक्षण करवाने तथा इस संबंध में प्राप्त होने वाली रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये ताकि आगामी उचित कदम उठाए जा सकें। बैठक में अस्पताल में ईसीजी व अल्ट्रासाउंड के लिये कर्मी उपलब्ध न होने का मामला भी आया जिस बारे एसडीएम ने मामले को लिखित रूप में उन्हे प्रस्तुत करने को भी कहा ताकि नियुक्ति के मामले को रेडक्रॉस के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा सके।
रोगी कल्याण समिति के अधूरे एजेंडे को लेकर भी समिति के अध्यक्ष तल्ख दिखे तथा उन्होने संबंधित कर्मियों को आगामी 15 दिन के भीतर एजेंडे को पुन: तैयार कर आगामी बैठक निर्धारित करने के भी निर्देश दिये ताकि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिये उचित निर्णय लिये जा सकें। साथ ही रोगी कल्याण समिति के पिछले तीन वर्षों के आय व्यय का भी वित्तीय वर्ष के आधार पर संपूर्ण जानकारी समिति के समक्ष रखने के भी निर्देश दिये।
बैठक का संचालन जोगिन्दर नगर अस्पताल रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव एवं एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने किया।
बैठक में रोगी कल्याण समिति के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।


Comments