BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

शरीर को स्वस्थ रखने के लिये प्रतिदिन 10 से 15 मिनट तक करें योग-प्रकाश राणा विधायक की अध्यक्षता में मेला मैदान जोगिन्दर नगर में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम


 जोगिन्दर नगर, 21 जून-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेला मैदान जोगिन्दर नगर में जोगिन्दर नगर प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने की। योग शिक्षक आकृति राणा व रोशन लाल शर्मा ने सभी उपस्थित जनों को योग की क्रियाएं करवाईं। आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव शर्मा ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज जंबाल, महामंत्री अजय सकलानी, जिला पार्षद विजय भाटिया, एसडीएम डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. निशी शर्मा, कोच गोपाल ठाकुर सहित अन्य गण्यामान्य लोग भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिये प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 10 से 15 मिनट योग करना चाहिए। योग से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ बनता है बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। उन्होने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज भारत ने पूरी दुनिया को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का मंत्र दिया है। वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई है तथा आज पूरी दुनिया के लगभग 200 देशों में योग को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से जहां भारतीय प्राचीन संस्कृति पूरी दुनिया तक पहुंची है तो वहीं योग शरीर को स्वस्थ व मजबूत बनाने का मंत्र पूरी दुनिया को प्रदान कर रहा है।
इससे पहले विधायक प्रकाश राणा ने ज्योति प्रज्ज्वलित की तथा आयुर्वेद के जनक धनवंतरि की प्रतिमा में माल्यार्पण भी किया।
उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. निशी शर्मा ने विधायक प्रकाश राणा तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा योग दिवस के आयोजन बारे विस्तृत जानकारी दी।





Comments