BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

पात्र नागरिक वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं


 जोगिन्दर नगर, 07 अप्रैल-एक जनवरी, 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है ऐसे पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिये उन्हे वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से फॉर्म 6 में आवेदन करना होगा।
इस बारे जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि एक जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक अपना नाम वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा जो व्यक्ति किसी अन्य कारण से नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने से रह गए हैं या फिर सेना से सेवानिवृत हो चुके हैं तथा नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे भी अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। उन्होने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा एप्प के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की पुष्टि भी कर सकते हैं।
उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग मतदाता पंजीकरण पर विशेषकर 18 व 19 आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों पर विशेष ध्यान दे रहा है। सभी पात्र नागरिकों से अपना नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज करवाने का आहवान किया है ताकि आने वाले चुनावों में वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

Comments