BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के खोली जमथला में आग से गौशाला राख, आग बुझाते समय 3 लोग झुलसे

 

लडभड़ोल :- तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़ोल के गांव खोली जमथला निवासी प्रेम सिंह पुत्र अमर सिंह की 1 मंजिली टीनपोस गौशाला जलकर राख हो गई इस आगजनी की घटना में प्रेम सिंह की पत्नी रबना देवी 38 वर्ष पुत्र आशीष चौहान 18 वर्ष व मनीष चौहान 16 वर्ष आग बुझाते समय घायल हो गए हैं साथ ही गौशाला मे बंदी दो गाय भी झुलस गई पशुशाला में रखा घास और लकड़ी भी जलकर  राख हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह की पत्नी रबना देवी रविवार सुबह करीब 11:00 बजे गौशाला से मैल उठाकर खेतों में फेंकने गई थी इस दौरान जब वह करीब 11:30 बजे वापस लौटी तो देखा पशुशाला मे आग भडकी हुई थी उनके चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे और जब तक आग पर काबू पाते तब तक गौशाला जलकर राख हो चुकी थी प्रेम सिंह द्वारा इस घटना की सूचना प्रशासन और स्थानीय पुलिस को भी दी गई । स्थानीय तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने बताया कि आगजनी की घटना की सूचना प्राप्त हुई है और राजस्व अधिकारियों को मौके का जायजा लेने भेजा गया है।उपचार के लिए तीनों मां बेटों को लडभड़ोल के अस्पताल मैं लाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर रोहित चौहान स्टाफ नर्स रेखा देवी व स्वास्थ्य कर्मी तिलक राज ने उनको मलमपट्टी कर उपचार किया प्राप्त जानकारी के अनुसार रबना देवी  वा आशीष चौहान उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि मनीष चौहान अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है।



 

Comments