BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

 


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रंगोली व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एन.एस.एस.) के सदस्यों द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन.एस.एस. इकाई प्रभारी प्रो. संजीव ने बताया कि कौशल विकास एक तरफ हमें आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायता प्रदान करता है, वहीं दूसरी तरफ जीवन की विकट परिस्थितियों में भी हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करता है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने जलेबी और पकौड़े बनाने व उनका व्यवसायिक प्रस्तुतीकरण सीखा। इसके साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत इकाई के सदस्यों ने विश्व की उत्कृष्ट महिलाओं के जीवन पर वक्तव्य प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका व प्रियंका देवी क्रमश: प्रथम व द्वितीय तथा अकांक्षा व कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सरोज, साक्षी व रोजी प्रथम, सांवली, सूजल व बनिता द्वितीय तथा आँचल, प्रिया व राज बाबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तब्बसुम, कविता प्रथम व द्वितीय और साम्बली व सूजल संयुक्त रूप से  तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनीष ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय की 80 प्रतिशत विद्यार्थी महिलाएं हैं तथा इस प्रकार के आयोजन प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के कारण बढ़ती हुई जागरूकता से ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका में सकारात्मक बदलाव आया है। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिवार की ओर से क्षेत्र की समस्त महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।





 

Comments