BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

विवाद सुलझा, लडभड़ोल में बनेगा अस्पताल का नया भवन

 


लडभड़ोल अस्पताल की भूमि पर 12 साल से मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है। प्रशासन की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग व भूमि मालिकों की सहमति और समझौते के बाद अब अस्पताल में नए भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होने से लडभड़ोल क्षेत्र की 22 पंचायतों की करीब 18,000 आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी।

करीब एक बीघा 11 बिस्वा भूमि की करीब 77 लाख रुपये का भुगतान भू मालिकों को होने के बाद अब भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम हुई है। एसडीएम डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि भूमि के मालिकाना हक को लेकर यह मामला

पहले प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन रहा। अब स्वास्थ्य विभाग और भूमि मालिकों द्वारा जनहित में समझौते के बाद मामला सुलझा

लडभड़ोल अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा मिल चुका है, लेकिन भूमि विवाद के चलते यहां पर नए भवनों का निर्माण लंबे अरसे से लटका हुआ है। दोमंजिला अस्पताल के भवन के कई कमरों में प्लास्टर उखड़ गया है। दीवारों में दरारें व खस्ताहाल भवन में मरीजों की नब्ज चिकित्सकों द्वारा टटोली जा रही है। यहां पर पांच चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। 50 बिस्तर वाले अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के अलावा मरीजों के टैस्ट के लिए प्रयोगशाला, एक्सरे, ईसीजी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

 

Comments