BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

मल्‍टी टास्‍क वर्कर्स की भर्ती का रास्‍ता साफ, 200 नौकरियों को मंजूरी, पढ़ें पांच बड़े फैसले


 हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। मंत्रिमंडल बैठक में निर्णय लिया गया है कि मल्टी टास्क वर्कर्स के 8000 पद मेरिट के आधार पर भरे जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में मल्‍टी टास्‍क वर्कर्स के आठ हजार पदों पर भर्ती प्रस्‍तावित है। शिक्षा विभाग में मल्टी टार्स्‍क वर्कर्स के आठ हजार पद एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में और भी कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1300 नए भवन बनाए जाएंगे। इसके अलावा बाढ़ और बारिश की वजह से जो मकान बह जाते थे और जिन को नुकसान पहुंचता था 1.30 लाख रुपये मिलेंगे। ऐसी उम्मीद थी कि आज आबकारी नीति को सरकार मंजूरी देगी। लेकिन आबकारी नीति अगली मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगी। सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 200 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके तहत बीडीओ के पांच पद पदोन्नति आधार पर भरे जाएंगे। एक संशोधन विधेयक विधानसभा के सत्र में आएगा। शहरी निकाय अधिनियम में संशोधन किया जा रहा है। इसके तहत शिमला नगर निगम में वार्ड की संख्या 41 किए जाने को मंजूरी प्रदान की गई है। शिमला नगर निगम में पहले 34 वार्ड थे और अब यह संख्‍या 41 कर दी गई है।

 

हिमाचल मंत्रिमंडल ने पांच बड़े निर्णय…

    आठ हजार मल्‍टी टास्क वर्कर्स की भर्ती एसडीमएम की कमेटी की ओर से की जाएगी।
    लंबे समय के इंतजार के बाद मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप प्रदान किए जाएंगे।
    विभिन्‍न विभागों में 200 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई है।
    शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्‍या बढ़ाने को मंजूरी दी गई है, अब 41 वार्ड होंगे।
    प्रदेश में 1300 नए भवन बनाए जाएंगे व प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर अब पीडि़त परिवार को 1.30 लाख रुपये दिए जाएंगे।

शिक्षा विभाग में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की मंजूरी प्रदान की गई है। कंडाघाट, सोलन व पांवटा के लिए रिवाइज्ड प्लान बनाया गया है। एजेंडा में 40 आइटम शामिल थीं। पिछले मंत्रिमंडल की बैठक में 22 एजेंडा आइटम्स पर चर्चा नहीं हो पाई थी। जिन्हें आज की मंत्रिमंडल बैठक में दोबारा शामिल किया गया। पहले यह बैठक शनिवार को होनी प्रस्‍तावित थी, लेकिन विधानसभा में बजट पर चर्चा को लेकर यह बैठक सोमवार के लिए टाल दी गई थी। चुनावी वर्ष में सरकार हर वर्ग को राहत देने का प्रयास कर रही है।

Comments