BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

बधाई! सिमस के अभिषेक जसवाल जल्द ही बीएसएफ में बतौर हेड कांस्टेबल देंगे अपनी सेवाएं!


 लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमस के गांव सिमस के अभिषेक जसवाल जल्द ही बीएसएफ में बतौर हेड कॉन्स्टेबल पद पर सेवाएं देंगे बता दें कि कुछ साल पूर्व अभिषेक के पिता स्वर्गीय सतपाल जसवाल बतौर बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।जहां ड्यूटी देते हुए अचानक गोली चलने से उनका निधन हो गया था उसके बाद परिवार चलाने वाला सदस्य एकमात्र उनका बेटा अभिषेक जसवाल ही रह गया था। बता दें कि उनके परिवार में माता और बहन ही हैं लेकिन पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी जहां बेट पर आ पड़ी थी। वही पिता की मृत्यु के बाद अभिषेक ने अपनी पढ़ाई के साथ कड़ी मेहनत कड़े परिश्रम और कड़ी लगन के साथ यह मुकाम हासिल कर अपने स्वर्गीय पिता के साथ साथ लडभडोल क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है अभिषेक की इस सराहनीय उपलब्धि को लेकर समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल ़सहित जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा ने उनको बधाई दी है

Comments