BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को जल्द मिलेगा अटल आदर्श विद्यालय का लाभ लडभड़ोल के पंजालग में 25 बीघा भूमि हुई प्रदेश सरकार के नाम, जल्द शिलान्यास की जगी आस


 जोगिन्दर नगर, 08 दिसम्बर-हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को अत्याधुनिक एवं सभी सुविधाओं से युक्त स्कूली शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अटल आदर्श विद्यालय योजना की शुरुआत की है। इसके माध्यम से ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में इन्हे स्थापित किया जाएगा जहां इस तरह की स्कूली शिक्षा की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार ने अटल आदर्श विद्यालय स्थापित करने की घोषणा की है। लेकिन अब इस क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों को निजी स्कूलों की महंगी शिक्षा की तर्ज पर अटल आदर्श विद्यालय के माध्यम से वो तमाम शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने जा रही है जिन्हे हासिल करने के लिए अभिभावकों को लाखों रूपये प्रतिवर्ष व्यय करने पड़ते हैं। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लड भड़ोल तहसील के पंजालग गांव में इस विद्यालय की स्थापना को लेकर 25 बीघा भूमि का चयन कर इसे सरकार के नाम कर दिया है तथा जल्द ही इस विद्यालय के शिलान्यास की आस लोगों को बंध गई है।
इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि लडभड़ोल के पंजालग गांव में अटल आदर्श विद्यालय स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों ने 25 बीघा भूमि सरकार के नाम उपलब्ध करवा दी है तथा इस बारे सभी तमाम औपचारिकताओं को भी पूर्ण कर लिया गया है। उन्होने बताया कि चयनित भूमि संबंधित जानकारी को उच्च अधिकारियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भेज दिया गया है ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
लडभड़ोल के पंजालग में अटल आदर्श विद्यालय स्थापित होने से जहां लडभड़ोल सहित संपूर्ण जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के हजारों बच्चों को सरकारी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता युक्त स्कूली शिक्षा का लाभ घर-द्वार सुनिश्चित होगा तो वहीं इस विद्यालय की स्थापना के चलते आसपास के गांवों व क्षेत्र का भी समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
अटल आदर्श विद्यालय में ये रहेंगी सुविधाएं
अटल आदर्श विद्यालय में 6वीं कक्षा से ऐसे बच्चों को मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा जिन्होने पांचवी तक की शिक्षा सरकारी अथवा सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से पास की हो। इसके लिये प्रति वर्ष पांचवीं पास एवं 9 से 11 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को प्रवेश परीक्षा में बैठना होगा। प्रतिवर्ष 6वीं कक्षा में कुल 50 बच्चों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा जिसमें 25 लडक़े व 25 लड़कियां शामिल रहेंगी। बच्चों को शिक्षित करने के लिये प्रधानाचार्य सहित कुल 36 अध्यापकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा 33 गैर शिक्षण कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। सबसे अहम बात तो यह है कि इस अटल आदर्श विद्यालय में तैनात होने वाले शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों सहित एक अलग ही कैडर रहेगा।
विद्यालय में बच्चों को स्मार्ट क्लास रूम, लडक़े व लड़कियों के लिये हॉस्टल सुविधा, शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मियों को स्टाफ क्वार्टर, सभी आधुनिक सुविधायों से युक्त आईटी लैब, बेहतरीन लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, ऑडिटोरियम, स्टडी हॉल, लॉंडरी, डाइनिंग हॉल, खेल का मैदान, संस्कार केंद्र, जिम, संगीत कक्ष, इंनडोर गेम्स, स्वीमिंग पूल, कॉमन कक्ष, मनोरंजक गतिविधियां, पार्क, ऑर्गेनिक फार्मिंग जैसी तमाम सुविधाएं होंगी।  
अटल आदर्श विद्यालय योजना के तहत विद्यालय स्थापना के लिये मैदानी क्षेत्रों में 35 बीघा जबकि पहाड़ी इलाकों में 25 बीघा जमीन की उपलब्धता की शर्त रखी गई है। ऐसे में लडभड़ोल के पंजालग में 25 बीघा भूमि का चयन होने से न केवल जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए अटल आदर्श विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है बल्कि लडभड़ोल क्षेत्र में स्कूली शिक्षा का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। इसका लाभ न केवल लडभड़ोल क्षेत्र बल्कि संपूर्ण जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों को मिलेगा।



 

Comments