BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभडोल में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है बंदरों के कारण लोग बहुत परेशानहै।

 

लडभडोल में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है बंदरों के कारण लोग बहुत परेशानहै।बता दे कि ये उत्पाती बंदर जहां गांवों में किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं वहीं बाजार में आए दिन आने जाने वाले लोगों पर बंदर छीना झपटी करके उन्हें घायल कर रहे है।बता दें कि ताजा मामले में शुक्रवार को लडभडोल क्षेत्र की अधेड़ महिला को सीढियों से गिरकर घायल कर दिया।जनाकारी के अनुसार 60 वर्षीय बीरबला सूद लडभडोल निवासी को बंदरों ने उस वक्त घायल किया जिसमें वे अपने घर की मंजिल में कपड़े सुखाने गई हुई थी जिसके बाद महिला ने जैसे ही दरवाजा बंद किया जिसके बाद बंदर ने हमला कर दिया सीढियों से गिरा कर घायल कर दिया।वहीं महिला को को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल लडभडोल ले जाया गया।जहां तैनात डॉ रोहित चौहान ने कहा कि महिला का उपचार किया गया है।

 

Comments