BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों में शुक्रवार को मतदान पात्र लोगों से करवाया जाएगा।

 

मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों में शुक्रवार को मतदान पात्र लोगों से करवाया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदरनगर डॉ मेजर विशाल शर्मा ने  बताया कि लडभड़ोल क्षेत्र मे पात्र लोगों की सुविधा के लिए मतदान पोस्टल बेल्ट पेपर के माध्यम से करवाया जाएगा जिसमें शुक्रवार को पोलिंग बूथ ममाण दलेड़ भड़ोल बीरू व गवेला के अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्गों और अपंग व्यक्तियों के कर्मचारियों द्वारा मतदान घर घर जाकर करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जबकि शनिवार को सिमस जमथला, स़ाढ़ा, उटपुर, भ्रां, उपरली गागल व भगेहड़ बूथों के अंतर्गत पात्र लोगों से मतदान करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से चुनाव अभियान में लगे कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है।

 

Comments