BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

माता सुरगणी मंदिर कमेटी के सचिव राकेश राणा ने मंदिर के स्थापना उत्सव के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का जताया आभार!


 जोगिन्दरनगर की चलोटीधार में स्थित माता सूरगणी मंदिर की स्थापना उत्सव 11 और 12 अक्टूबर को सफल आयोजन के लिए आप सभी क्षेत्र वासियों का तहे दिल से धन्यवाद।

माता सूरगणी मंदिर कमेटी की ओर से आप सभी जोगिंदर नगर क्षेत्र वासियों का माता सूरगणी मंदिर में बढ़-चढ़कर सहयोग व योगदान करने के लिए हार्दिक अभिनंदन व बहुत-बहुत धन्यवाद!
आप लोगों को यह जानकर अति हर्ष हुआ होगा कि दिनांक 11-10-2021 और 12-10-2021 को माता सूरगणी मंदिर में मूर्ति पुनर्स्थापन की गई!



जैसे कि आप लोग जानते हैं, कि माता सूरगणी कमेटी ने यह मंदिर निर्माण कोरोना काल के प्रथम लोक डाउन के समय शुरू किया था!
सूरगणी माता मंदिर कमेटी ने केवल 18 महीनों में मंदिर बना कर उसकी पुनः स्थापना करवा दी या मंदिर लड इलाके के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सहायक होगा
देखते ही देखते जोगिंदर नगर और लडभड़ोल क्षेत्र की तरेम्बली,कोलंग,खुड्डी कुठेड़ा,भड़याडा द्रहाल पंचायतों के लोग इस मंदिर कमेटी से जुड़ते गए और ऐसा कारवां वन खड़ा हुआ जिसका परिणाम आज आप लोगों के सामने मंदिर बनकर खड़ा है!

जो भी पंचायतें इस मंदिर निर्माण से जुड़ी थी  उन सभी पंचायतों के लिए 12 अक्टूबर 2021 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है!
यह दिन इस लिए भी अति सुनहरा व निर्णायक दिन रहा है!  जितनी अपेक्षा हम लोगों ने अपने क्षेत्र वासियों से रखी थी,
उसके परिणाम स्वरूप क्षेत्रवासियों का प्यार और आशीर्वाद हमें कई गुना ज्यादा मिला है!

शुरुआती दिनों में हमने एक छोटा सा मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया था!
परंतु कुछ ही दिनों बाद माता की कृपा और आप सभी लोगों का सहयोग / आशीर्वाद और जुड़ाव इतनी जोर शोर से मिलने लगा कि एक भव्य दिव्य मंदिर बनाने की इच्छा उजागर हो उठी और देखते ही देखते दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं का कारवां बढ़ता गया!

उसी सहयोग से यह भव्य दिव्य मंदिर निर्माण कार्य संभव होकर और आप लोगों के सामने वन खड़ा है!
हमने अपने जीवन काल में इससे पहले न तो ऐसा सुना और न ही देखा कि किसी आपातकाल परिस्थिति, बेरोजगारी और बदहाली  के समय इतना बड़ा ऐतिहासिक सहयोग कहीं किसी को मिला हो!

शुरुआती दिनों में हमारे लिए भी परिस्थितियां बहुत ही कठिन थी, क्योंकि दुर्गम ऊंचे पहाड़ की चोटी पर पहुंचना बहुत मुश्किलों भरा था! जहां सड़क नाम का अता-पता तो छोड़िए पैदल चलनेेे के लिए भी रास्ते मौजूद नहीं हैं!
परंतु इन सब कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी इलाके की जनता के सहयोग से यह संभव हो पाया!

हमारे एक संकल्प के पीछे हमारे इलाके की पूरी जनता संकल्प के साथ जुड़ गए, जिसके फलस्वरूप असंभव कार्य भी लोगों के लगातार सहयोग से बिना किसी रूकावट के संभव हो गया!

आने वाले भविष्य में हमारा यह मानना है कि यह मंदिर निर्माण इस इलाके को समृद्ध बनाने में बड़ी भूमिका अदा की सभी जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्रवासियों से हमारा विनम्र निवेदन है कि दिनांक 11-10-2021 और 12-10-2021 को माता सुरगनी मंदिर में मूर्ति पुनर्स्थापना वाले दिन मंदिर में पधार कर अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कारवाई! साथियों ने सब लोगों का भी धन्यवाद जिन्होंने भंडारी और दाम का आयोजन किया है साथियों ने स्थानीय युवाओं बुजुर्गों महिलाओं और मंदिर कमेटी के सदस्यों का सभी का तहे दिल से सफल आयोजन के लिए धन्यवाद

माता सूरगणी आप सभी के ऊपर हमेशा अपनी कृपा की छत्रछाया में रखे!

इन्हीं शब्दों के साथ हम अपनी वाणी को विराम देते हैं!

राकेश राणा
माता सूरगणी
मंदिर कमेटी सचिव 


Comments