BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में मंगलवार को विश्व रैबीज दिवस मनाया गया


 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में मंगलवार को विश्व रैबीज दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने की इस दिवस के ऊपर शशीकुमार स्वास्थ्य शिक्षक लडभड़ोल ने विस्तार पूर्वक बच्चों को जानकारी दी उन्होंने कहा कि यह एक खतरनाक छूत का रोग है जो इस रोग से ग्रसित पशुओं जंगली जानवरों व अन्य के काटने पर किसी भी व्यक्ति आपस में हो सकता है जब रोग हो जाता है तो मनुष्य में बुखार पानी से भय मांसपेशियों में ऐठन चिड़चिड़ापन उग्र स्वभाव कमजोरी होना लकवा होना आदि बातें वह मृत्यु तक हो सकती है उन्होंने कहा कि जब भी कोई पशु या जंगली जानवर काटे तो एकदम उस जगह को साबुन और पानी से साफ करें और रैबीज का टीकाकरण करवाएं।इसके बचाव के लिए कुतो व बिल्लियों का टीकाकरण करवाएं अपने पालतू जानवरों की अच्छी देखभाल करें अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को आवारा ना घूमने दे। रैबीज कुत्तों और  बिल्लियों के थूक से भी फैलता है।वही स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने कहा कि जानवरों के काटने के बाद गुड आदि आमंत्रित ना बनाएं। उन्होंने कहा कि एकदम हस्तापाल में टीकाकरण करवाएं।




 

Comments