BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस मनाया गया।


 तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। जिसमे क्षेत्र में निर्माणाधीन उहल तृतीय चरण परियोजना चुल्ला में विश्वकर्मा दिवस सादे तौर पर बनाया गया, विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान कर्मचारियों द्वारा सामान्य दूरी का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया।इस दौरान कर्मचारियों अधिकारियों ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना की,पूजा अर्चना के बाद अपने सभी अपने कार्यों में जुट गए।उधर बाहरी राज्यों से आए
रामचंद्र गिरजेश प्रदीप संदीप जटाशंकर बदरी प्रसाद अरविंद सुनील आदि क्षेत्र में मजदूरों व मिस्त्रियों ने जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया विश्वकर्मा भगवान के चरणों में अपने औजारों को रखकर पूजाअर्चना की और आशीर्वाद लिया और प्रसाद बांटा। गौरतलब है कि बाबा विश्वकर्मा पुरातन समय के यांत्रिक थे तथा उन्होने श्रीलंका, मथूरा जैसी कई नगरीयों का निर्माण किया था। उन्ही की याद में हर वर्ष 17 सितंबर को विष्वकर्मा दिवस मनाया जाता है। उधर लडभड़ोल क्षेत्र मे मेहनम मजदूरी कर रहे बाहरी राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि के मजदूरों व मिस्त्रियों ने स्थानीय तहसील मुख्यालय क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया, कोरोना से बचने के लिए सभी ने साबधानी बरती और नियमो का पालन भी किया। विश्वकर्मा दिवस मनाया और पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया।



 

Comments