BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत लडभडोल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रो में मनाया गया पोषण माह

 

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत लडभडोल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रो में मनाया गया पोषण माह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक चलाए जा रहे हैं सही पोषण प्रदेश रोशन राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी सुपरवाइजर लडभडोल चूडामणी के द्वारा विभिन्न-2 आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर पोषण में बनाया गया उन्होंने रविवार को कहा कि गर्भवती व धात्री माताएं व गांव की महिलाओं को पोस्टिक आहर बच्चों की वजन की निगरानी कुपोषित बच्चों के अतिरिक्त देखभाल मौसमी सब्जी का सेवन बाजार की सब्जी के बजाय अपने खेतों में अपनी सब्जियां उगाई उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के विटामिन भी आवश्यक लें। और बार-बार हाथ धोयें व दूरी बनाए रखें।






 

Comments