BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल में एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल बीमार महिला को नहीं मिल पाई 108 एंबुलेंस कि सेवा बता दें लडभड़ोल के गांव दधोन निवासी रजनी देवी 25 वर्ष पत्नी सुनील कुमार बुधवार को बीमार हुई जो जो जिसकी करीब 6 महीने पहले डिलीवरी हुई थी


 लडभड़ोल में एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल बीमार महिला को नहीं मिल पाई 108 एंबुलेंस कि सेवा बता दें लडभड़ोल के गांव दधोन निवासी रजनी देवी 25 वर्ष पत्नी सुनील कुमार बुधवार को बीमार हुई जो जिसकी करीब 6 महीने पहले डिलीवरी हुई थी उसे बुधवार को बीमार होने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए लडभड़ोल के सिविल हॉस्पिटल में लाया गया जहां पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीमार महिला की तबीयत देखते हुए उसे रेफर कर दिया परिजनों द्वारा एंबुलेंस के बारे में पूछा गया तो चिकित्सकों ने बताया की लडभड़ोल मैं 108 एंबुलेंस सेवा नहीं है और कहीं और से मंगाने के लिए उस एंबुलेंस के लिए 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है जिस पर परिजनों ने मरीज महिला को सीघर उपचार दिलाने के लिए निजी वाहन द्वारा ले जाया गया बीमार रजनी की  जेठानी मीनाक्षी देवी ने लडभड़ोल न्यूज डॉट कॉम से बात करते हुए  बताया कि की सरकार वैसे तो स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन जमीनी स्तर पर वह बिल्कुल शून्य साबित हो रही है किसी भी बीमार को पिछले करीब 1 साल से लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों को 108 एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है जिस कारण लोगों को अपने मरीजों को निजी वाहन द्वारा ही उपचार के लिए 40 से 50 किलोमीटर तक निजी वाहन द्वारा ले जाया जा रहा है इससे ग्रामीण लोगों को समय के साथ साथ अतिरिक्त धन भी खर्च करना पड़ रहा है वहीं रजनी की सासू मां ने भी इस बारे मेंस्वास्थ्य सुविधाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि गरीब लोगों के लिए  यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि सरकार के दावों के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल भी नहीं मिल पाती है

Comments