BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सिविल अस्पताल लडभडोल में 108 एंबुलेंस न होने को लेकर 20 सितंबर को एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे युवा कांग्रेस राज्य प्रवक्ता व ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल

 


युवा कांग्रेस राज्य प्रवक्ता एवं ग्राम पंचायत सिमस प्रधान विवेक जसवाल ने लडभड़ोल में शनिवार को कहा कि 9 महीनों से 108 एंबुलेंस सेवा सिविल हॉस्पिटल लडभड़ोल में न होने ओर हॉस्पिटल की दयनीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए वे एक दिवसीय भूख हड़ताल करने जा रहे हैं जिनका उन्होंने नारा जागो सरकार जागो रखा है।उन्होंने तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि वे 20 सितंबर को सिविल अस्पताल लडभडोल के प्रांगण में एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे उन्होंने कहा कि जो हमारी मूलभूत सुविधा है उसके लिए आवाज उठाता रहूंगा।उन्होंने कहा कि अगर 108 एम्बुलेंस की मांग नहीं मान ली जाती है तो भूख हड़ताल का और समय बढाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की हैं।

 

Comments