BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

COVID SAMPLING! ग्राम पंचायत खद्दर, लांगणा में 241 लोगों की हुई सेंपलिंग, एक व्यक्ति पॉजिटिव!


स्वास्थ्य खंड लडभडोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत खददर लांगणा और टिकरी मुशेहरा में शुक्रवार को रेपिड एंटीजन के तहत 241 लोगों की सैंपलिंग की गई जिसमें एक रिपोर्ट पोस्ट ही पाई गई है।कोरोना कार्यक्रम के प्रभारी डॉक्टर रोहित चौहान ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम पंचायत खददर लांगणा टिकरी मुशेहर में कोरोना के सैंपल लिए गए।उन्होंने बताया कि एसडीएम जोगिंदर नगर डॉ विशाल शर्मा के आदेश अनुसार इन ग्राम पंचायतों में लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें खददर में 91 में से 1एक पोस्टिव जबकि 90 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लांगणा में 108 और टिकरी मुशेहरा में 42 इन सब की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि सैंपलिंग के दौरान एसडीएम जोगिंदर नगर डॉ विशाल शर्मा ने मौके पर जाकर हो रही सैंपलिंग का निरीक्षण भी किया।




Comments