BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

आज माननीय विधायक प्रकाश राणा जी ने जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए वह काम कर दिए जो पूर्व में रहे मंत्री और नेता नहीं कर पाए।

 


1.आज सिमस- नैला-ग्वाला सड़क के विस्तारीकरण हेतु 4 करोड़ 18 लाख रुपये की स्वीकृति सरकार के माध्यम से दिलवाई।

2. भालरिहड़ा कूट- खेतडु, निमेलरी गंगोटी सड़क हेतु 6 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति।

3. जलाड़, कोछु, रोपड़ी, डुघली सड़क हेतु 6 करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृत।

4. कुनी, कतकल, भलारा, रैंस सड़क हेतु 4 करोड़ 77 लाख रुपये की स्वीकृत।

5. पंडौल, पट्टनु तथा पट्टनु नाला ब्रिज हेतु 4 करोड़ 74 लाख रुपये की स्वीकृत।

6. रक्तल, चघेहड़, बनगोटा, चकरोड, खद्दर सड़क हेतु 2 करोड़ 70 लाख रुपये की स्वीकृत।
यह तो आपको सिर्फ लोक निर्माण के कार्यों की स्वीकृत बताई जो आज माननीय विधायक प्रकाश राणा जी ने शिमला से स्वीकृत करवाई।

1. लांगना पंचयात के कोटला गांव में व्यास नदी के किनारे फ्लड प्रोटेक्शन वाल हेतु 7 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृत माननीय विधायक प्रकाश राणा जी ने दिलवाई।

2. लांगना में व्यास नदी के किनारे फ्लड प्रोटेक्शन वाल हेतु 7 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृत।

3.तुल्लाह पंचयात के कोठी गांव में फ्लड प्रोटेक्शन वाल हेतु 7 करोड़ 48 लाख रुपये की स्वीकृति।

8 तारिक को जोगिन्दर नगर प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने ऐसे ही नहीं कहा था कि जोगिन्दर नगर का वर्तमान और भविष्य प्रकाश राणा जी ही हैं। तथा उन्होंने यह भी कहा था कि राणा के प्रयासों और जोगिन्दर नगर की जनता के सहयोग से जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र आदर्श विस क्षेत्र बनने की पंक्ति में इस समय सबसे आगे खड़ा है।

 इसका श्रेय जोगिन्दर नगर की जनता को व विधायक प्रकाश राणा जी को जाता है। कुछ लोग अभी भी राजनीति करने में व्यस्त हैं। उनको राजनीति के माध्यम से सिर्फ और सिर्फ अपना उल्लू सीधा करना है। जो ऐतिहासिक कार्य  विधायक प्रकाश राणा जी करवा रहे हैं वह तो नहीं पहले किसी ने करवाये, नहीं राणा जी के बाद कोई करवा पायेगा।

धन्यवाद।





Comments