BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममाण-बनांदर के गांव सैंठी में गत रात्रि घर में सोए हुए एक नाबालिक पर अचानक सांप के डंक मारने से घायल करने का मामला सामने आया है।

                          संकेतिक फोटो

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममाण-बनांदर के गांव सैंठी में गत रात्रि घर में सोए हुए एक नाबालिक पर अचानक सांप के डंक मारने से घायल करने का मामला सामने आया है।आपको बता दें कि 17 वर्षीय हिमांशु पुत्र ओंकार जब अपने घर पर रात्रि करीब 1 बजे के करीब सो रहा था तो अचानक उसको सांप ने दाएं हाथ पर डंक मारा जिसके बाद  नाबालिग ने परवाह न करते हुए सोने का प्रयास किया तो दोबारा सांप ने बाएं हाथ पर भी डंक मारा। इसके बाद नाबालिक ने तुरंत अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा में कॉल की तो 108 हेल्पलाइन से जवाब आया कि इस समय उनको 108 एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सकती है। जिसके बाद परिजनों द्वारा नाबालिग को निजी गाड़ी द्वारा सिविल अस्पताल बैजनाथ लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा नाबालिग को ट्रीटमेंट देने के बाद तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।नाबालिग के फूफा जापान सिंह ने बताया कि हिमांशु को आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Comments