BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

महत्वपूर्ण सूचना! भगेहङ, सिमस, तैण, भ्रां , ऊटपुर में 19 अगस्त को विद्युत सेवा आंशिक रूप से रहेगी बाधित!

 

विद्युत उप मंडल लडभडोल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में HT लाइन 11 केवी के रखरखाव के चलते आने वाले फीडर के अंतर्गत भगेहड सिमस ऊटपुर सांडापतन खददर भ्रां तैण में आवश्यक के कार्य हेतु गुरुवार 19 अगस्त को विद्युत सेवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी लडभडोल में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रामलाल नायक ने बुधवार को लडभडोल में कहा कि HT लाइन 11केवी की मरम्मत हेतु सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि HT लाइन 11 केवी में मुरम्मत कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि समय अवधि से थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। कहा कि संयम बनाकर रखें।

 

Comments