BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड भड़ोल महाविद्यालय की पत्रिका 'विद्यार्थी दर्पण' का विमोचन

 



लडभड़ोल :- राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल की वार्षिक पत्रिका 'विद्यार्थी दर्पण' का विमोचन महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की विभिन्न गतिविधियों का इस प्रकार नियोजन व आयोजन किया जाना आवश्यक है ताकि छात्र इसमें अपना अधिकतम सहयोग, संचार व आलोचनात्मक विचार कर सकें तथा सोच विचार के साथ उन गतिविधियों में अपना रचनात्मक योगदान भी सुनिश्चित कर सकें। इस दृष्टि से महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका सभी विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर अपने विचारों, रचनाओं व दृष्टिकोण को प्रकट करने का एक व्यवहारिक अवसर प्रदान करती है। यह विद्यार्थियों के विचारों को एक दर्पण के समान परिलक्षित करती है।

इसके आलावा उन्होंने बताया कि यदि हम चाहते हैं कि वर्तमान शिक्षा अधिक से अधिक व्यावहारिक, उपयोगी व बदलते समाज की जरूरतों के अनुरूप हो, तो इसमें सहयोग, संचार, आलोचनात्मक विचार, रचनात्मकता व चरित्र विकास को शिक्षण व सीखने का आधार बनाकर विद्यार्थियों को जरूरी अवसर व प्रदान किए जाने आवश्यक हैं। इसके साथ-साथ यह भी जरूरी है कि वे खुद को इन अवसरों से जोड़ सकें और इस अनुभव का इस्तेमाल वे कक्षा के बाहरी अर्थात अपने व्यवहारिक जीवन में कर सकें।

इस मौके पर संजीव जी ने महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों सहित संपादक मण्डल को पत्रिका के प्रकाशन के लिए विशेष रूप से बधाई व शुभकामनाएं दीं।

संजीव कुमार

प्राचार्य (कार्यकारी )

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश




STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :-  82196-29393 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments