BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सराहनीय कार्य! ग्राम पंचायत दलेड के गांव बीरू के दिला खान ने सिविल हॉस्पिटल लडभङोल को दान किए दो सीलिंग फैन!


 सिविल हॉस्पिटल लडभड़ोल को दान किए दो पंखे क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड के गांव वीरू निवासी समाजसेवी दिला खान द्वारा मंगलवार को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में दो सीलिंग फैन दान किए गए बता दे दिला खान द्वारा पहले भी विभिन्न संस्थाओं में  इस तरह के उपकरण दान किए गए हैं अस्पताल  में  उनके द्वारा अस्पताल में दान किए गए दो सीलिंग फैन पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुणा सिंगला ने उनका धन्यवाद किया वही इस अवसर पर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रोहित चौहान, पर्यवेक्षक श्याम संख्यान संजय शर्मा लव कुमार आदि मौजूद रहे।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :-  82196-29393 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments