
लडभड़ोल: दुनियाभर में बढ़ती आबादी एक चिंताजनक विषय बनता जा रहा है लोगों को बढ़ती आबादी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को गांव कुणी में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता लडभड़ोल पंचायत प्रधान मीनाक्षी देवी ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक लडभड़ोल शशी कुमार ने लोगों को विश्व जनसंख्या दिवस के ऊपर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। हर राष्ट्र में इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि जनसंख्या विस्फोट से हर देश चिंतित है। इस दौरान शशी कुमार ने लोगों को परिवार नियोजन के अस्थायी एवं स्थायी साधनों के बारे में भी जानकारी दी। स्थायी परिवार नियोजन में बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत एक लड़की होने के उपरांत आपरेशन करवाने पर परिवार को 35 हज़ार व दो लड़कियां होने के उपरांत ऑपरेशन करवाने पर 25 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। परिवार नियोजन की अन्य योजना के अंतर्गत पुरुष नसबंदी के लिए 1100 रुपये व महिला नसबंदी के लिए 600 रुपये सरकार द्वारा दिए जाते हैं। अस्थायी परिवार नियोजन साधन जैसे निरोध, अन्तरा इंजेक्शन, आईयूसीडी, माला एन, इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोलियां इत्यादि के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता देवी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। इनमें सहारा योजना, अटल आशीर्वाद योजना, जननी सुरक्षा योजना, बालिका सुरक्षा योजना आदि शामिल हैं। जिसके बाद महिला मंडल प्रधान सीमा चौहान व पंचायत प्रधान ने भी अपने विचार लोगों से साझा किए। इस दौरान सुनीता देवी, गीता देवी, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY" BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM
में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA),
MOBILE NUMBER :- 82196-29393 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण
नोट:- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और
सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं
को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी
प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद। आपका अपना
चैनल LADBHAROLNEWS.COM
Comments
Post a Comment