BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत चार वर्षों में जोगिन्दर नगर व लडभड़ोल में 229 महिलाएं लाभान्वित



अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत चार वर्षों में जोगिन्दर नगर में 229 महिलाएं लाभान्वित
जोगिन्दर नगर, 17 जून-अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों से संबंधित महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने को लेकर प्रदेश सरकार ने अनुवर्ती कार्यक्रम योजना की शुरूआत की है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया जाता है। इसी के तहत जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में भी गत चार वर्षों के दौरान 229 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए तहसील कल्याण अधिकारी जोगिन्दर नगर व लडभड़ोल चंदन वीर सिंह ने बताया कि अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के माध्यम से जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में गत चार वर्षों के दौरान 229 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कर लाभान्वित किया किया जा चुका है। जिनमें जोगिन्दर नगर तहसील के अंतर्गत 197 जबकि लडभड़ोल तहसील के तहत 32 महिलाएं शामिल हैं। उन्होने बताया कि तहसील जोगिन्दर नगर के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में 37, 2018-19 में 58, वर्ष 2019-20 में 78 तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 24 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। इसी तरह लडभड़ोल तहसील के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में सात, 2019-20 में 12 तथा वर्ष 2020-21 में 13 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है।
किन्हे मिलती है सहायता:
अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों से संबंधित ऐसी महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रूपये से कम हो, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हो तथा किसी भी दर्जी से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
कैसे करें आवेदन:
योजना का लाभ हासिल करने के लिए पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों जिनमें आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र तथा किसी भी दर्जी से सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र शामिल है सहित अपने नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकती हैं।
-000-

 

Comments