BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों को 14 जून तक बढ़ाने का लिया फैसला!


 हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों को 14 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। शनिवार शाम को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है। वहीं प्रदेश में अभी बस सेवाएं शुरू करने को लेकर फैसला नहीं लिया गया है। अभी बसें नहीं चलेंगी। वहीं, सप्ताह में पांच दिन दो बजे तक सभी दुकानें पहले की ही तरह खुलेंगी। बता दें पहले कैबिनेट की बैठक शनिवार सुबह होनी थी, लेकिन मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते बैठक टाली गई।मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय लिया कि अस्पतालों से घर लौटे कोविड- 19 रोगियों के लिए टेलीफोन पर परामर्श सुनिश्चित किया जाए। यह भी निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग सीधे वैक्सीन उत्पादकों से अधिक टीकों की खरीद के लिए और विकल्प तलाशेगा। इससे पूर्व कैबिनेट ने शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य सचेतक एवं विधायक नरेंद्र बरागटा के दुखद निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। कैबिनेट ने विशेष रूप से राज्य में बागवानी क्षेत्र के विकास मेंबरागटा के योगदान की सराहना की । दिवंगत नेता के सम्मान में कैबिनेट ने दो मिनट का मौन भी रखा गया।

 

Comments